Wednesday, February 11, 2026
26.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBlogमुरादाबाद में चलती बाइक बनी आग का गोला! दिल्ली रोड पर मचा...

मुरादाबाद में चलती बाइक बनी आग का गोला! दिल्ली रोड पर मचा हड़कंप, युवक ने कूदकर बचाई जान

मुरादाबाद। रविवार दोपहर दिल्ली रोड पर गागन नदी पुल के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती बाइक अचानक आग की लपटों में घिर गई। बाइक चला रहा युवक विवेक कुमार शर्मा निवासी नया मुरादाबाद सेक्टर-10 ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत बाइक रोकने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज़ी से भड़क उठी कि उसने बाइक को सड़क किनारे गिरा दिया और खुद कूदकर जान बचाई। कुछ ही पलों में बाइक धू-धू कर जल उठी और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई।दोनों ओर वाहनों की लगी लंबी कतारें, जाम से लोग परेशान

अचानक लगी आग से सड़क पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। दिल्ली रोड के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। कई वाहन चालकों को मजबूर होकर यू-टर्न लेना पड़ा। करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि दूर से भी लपटें साफ दिखाई दे रही थीं।

पुलिस ने संभाली स्थिति, आग बुझाने में जुटे स्थानीय लोगसूचना मिलते ही मझोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की। हालांकि तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। सड़क पर यातायात को सुचारू करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट कारण, पुलिस ने बाइक की ली कब्जेदारीपुलिस ने जली हुई बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह पुरानी बाइक पाई गई है और आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि बाइक मालिक विवेक कुमार शर्मा को थाने बुलाया गया है ताकि आग लगने की सही वजह का पता लगाया जा सके। फिलहाल, बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now