Saturday, June 28, 2025
33.4 C
Delhi
Saturday, June 28, 2025
spot_img
HomeBlogजनपद हापुड़/बहादुरगढ़ पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष) के राष्ट्रीय प्रवक्ता/प्रदेश अध्यक्ष...

जनपद हापुड़/बहादुरगढ़ पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष) के राष्ट्रीय प्रवक्ता/प्रदेश अध्यक्ष को किया घर पर नज़रबंद

जनपद हापुड़/बहादुरगढ़ पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष) के राष्ट्रीय प्रवक्ता/प्रदेश अध्यक्ष को किया घर पर नज़रबंद

जनपद की तहसील गढ़मुक्तेश्वर के गांव रझैटी निवासी भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष इरकान चौधरी को बहादुरगढ़ थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्व्हान पर दिल्ली मैं आयोजित होने वाली किसान महा पंचायत मे शामिल होने जाने से पूर्व उनके आवास पर पुलिस बल के साथ किया नजरबन्द।बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर दिल्ली में किसानों की महापंचायत आयोजित की जा रही है। जिसमें शामिल होने के लिए जा रहे।भारतीय किसान यूनियन (संघर्ष) के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रदेश अध्यक्ष इरकान चौधरी को उनकी टीम के साथ घर से निकलने से पहले ही बहादुरगढ़ थाना प्रभारी ने अपने पुलिस बल के साथ घर पर ही रोकते हुए नजर बंद कर दिया। वही इस मामले को लेकर इरफान चौधरी ने बताया कि पुलिस टीम के साथ गाव रझेटी पहुंचे थाना बहादुरगढ़ प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने शासन / प्रशासन का आदेश बताते हुए उनको दिल्ली जाने से रोक दिया। और उनके द्वारा रोके जाने का विरोध करने पर उनको घर पर नज़र बंद करते हुए पुलिस टीम को उनके घर पर तैनात किया।

रिपोर्टर भूपेंद्र वर्मा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular