
मुरादाबाद: एमडीए सहायक अभियंता योगेश गुप्ता की मनमानी — विशेष सचिव के आदेश को ठेंगा, तबादले के बावजूद पद पर जमेमुरादाबाद। विकास प्राधिकरण (एमडीए) में एक बार फिर से अफसरशाही और नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। विशेष सचिव के आदेश के बावजूद एमडीए के सहायक अभियंता योगेश कुमार गुप्ता अब तक मुरादाबाद में जमे हुए हैं।सूत्रों के अनुसार, 11 सितंबर को योगेश कुमार गुप्ता का तबादला गोरखपुर कर दिया गया था। इसके बावजूद वे अब तक मुरादाबाद एमडीए में ही डटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि योगेश गुप्ता “सेटिंग और पहुंच” के दम पर अपने तबादले के आदेश को अमल में नहीं आने दे रहे हैं।एमडीए के भीतर इसको लेकर नाराजगी का माहौल है। कर्मचारियों का कहना है कि जब एक बार शासन स्तर से आदेश जारी हो चुका है। तो का सहायक अभियंता योगेश कुमार गुप्ता पद पर बने रहना नियमों और शासन व्यवस्था की अवहेलना है।जानकारों का मानना है कि यह मामला शासन की साख पर भी सवाल उठाता है — आखिर विशेष सचिव के आदेश के बाद भी कोई अधिकारी किस तरह अपनी मनमानी चला सकता है।स्थानीय लोगों ने मांग की है कि शासन इस मामले में कड़ी कार्रवाई करे और तबादले के आदेश का तत्काल पालन सुनिश्चित कराया जाए। @myogiadityanath @CMOfficeUP @UPGovt @NagarVikas_UP @spgoyal @Comm_Moradabad @DMMoradabad @MdaMoradabad @mdambup #moradabad




