
मृतक विजेंद्र पाल सिंह की फाइल फोटो ।
मुरादाबाद-रामपुर हाईवे पर स्थित काली माता मंदिर केपास एक तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई।यह घटना मुंडा पांडे थाना क्षेत्र के सहरिया गांव निवासी.विजेंद्र पाल सिंह (पुत्र रामपाल सिंह) के साथ हुई।उनका शव तालाब में तैरता मिला, जिसके बाद पुलिस नेउसे बाहर निकाला।विजेंद्र पाल सिंह काली माता मंदिर के पास श्रद्धालुओंके लिए प्रसाद की दुकान लगाते थे। बुधवार की सुबह 4बजे वह मंदिर से घर आ रहे थे। अंधेरे के कारण उनकापैर तालाब में फिसल गया और वे गहरे पानी में डूब गए,जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।विजेंद्र पाल के भतीजे रवि कुमार ने बताया उनके चाचा.रोजाना रात 9-10 बजे दुकान बंद करके खाना खाने घरलौटते थे। जब वह घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों ने ढूंढतेहुए काली माता मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विजेंद्र पालका शव तालाब में तैरता देखा।
सूचना मिलने पर मुंडा पांडे पुलिस मौके पर पहुंची।इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि शव को तालाब.से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया गया है औरपोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले कीआगे की जांच कर रही है।




