
मुरादाबाद। शहर में भ्रष्टाचार का ऐसा नमूना सामने आया है. जिसे देखकर लोग हैरान हैं। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण (MDA) के दफ्तर से महज 200 मीटर की दूरी पर एक अवैध हॉस्पिटल खुलेआम संचालित हो रहा है। बताया जा रहा है कि इस इमारत का नक्शा शोरूम के नाम से पास कराया गया, लेकिन जमीन पर खड़ा कर दिया गया दीपा अस्पताल एंड ट्रॉमा सेंटर दिल्ली-मुरादाबाद हाइवे के मांगूपुरा इलाके में स्थित यह बहुमंजिला इमारत अब चर्चा का केंद्र बनी हुई है। हैरानी की बात यह है कि MDA के अधिकारी रोज इसी रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन किसी की नज़र इस अनियमित निर्माण पर नहीं पड़ी। सूत्रों के मुताबिक, संबंधित व्यक्ति ने अधिकारियों की “जेब गरम” कर शोरूम का नक्शा मंजूर कराया था, जिसके बाद वहीं पर आलीशान अस्पताल खड़ा कर दिया गया। फायर एग्जिट, पार्किंग, और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के बावजूद यह हॉस्पिटल महीनों से चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इमारत “MDA के भ्रष्टाचार की मिसाल” बन चुकी है। लोगों का सवाल है कि जब प्राधिकरण की टीमें रोज अवैध निर्माण गिराने का अभियान चला रही हैं, तो फिर अपने ही दफ्तर के सामने बने इस निर्माण पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? शहर के बुद्धिजीवी और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि यह सिर्फ एक हॉस्पिटल नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार की पूरी कहानी है—जहाँ कागजों में नियम हैं, लेकिन ज़मीन पर सिर्फ समझौते और सेटिंग का खेल।अब देखना यह है कि MDA इस “दीपा स्कैंडल” पर क्या कार्रवाई करता है या फिर अगले दिन कोई नया “शोरूम नक्शा” किसी और अस्पताल के लिए पास हो जाएगा। @myogiadityanath @CMOfficeUP @UPGovt @NagarVikas_UP @spgoyal @Comm_Moradabad @DMMoradabad @MdaMoradabad @mdambup @nagarnigammbd @PatelD_IAS17 #moradabad




