Thursday, February 12, 2026
12.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeBlogमुरादाबाद : चोरी के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो...

मुरादाबाद : चोरी के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल — कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

मुरादाबाद। महानगर के थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के बुद्ध बाजार इलाके में गुरुवार को भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। चोरी के शक में दो लोगों ने एक युवक को बीच सड़क पर बेरहमी से पीट दिया। युवक को लहूलुहान हालत में छोड़ दिया गया। घटना बुध बाजार पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर हुई, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। राहगीरों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक पर किसी दुकान से चोरी का आरोप लगाया गया था। इसी बात पर दो लोगों ने उसे पकड़ लिया और लाठी-डंडों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। घायल युवक सड़क पर तड़पता रहा, लेकिन मौजूद लोग वीडियो बनाते रहे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। फिलहाल पुलिस ने मारपीट करने वालों की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना पुलिस चौकी के पास हुई, इसके बावजूद किसी पुलिसकर्मी ने तत्काल हस्तक्षेप नहीं किया। इससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश में टीम गठित की गई है। @CMOfficeUP @dgpup @Uppolice #moradabad

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now