Thursday, February 12, 2026
14.1 C
Delhi
Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeBlogमुरादाबाद देव दीपावली पर 5000 दीपों और रंग-बिरंगी रंगोलियों से जगमगाया महाकालेश्वर...

मुरादाबाद देव दीपावली पर 5000 दीपों और रंग-बिरंगी रंगोलियों से जगमगाया महाकालेश्वर धाम मंदिर

मुरादाबाद.देव दीपावली के पावन अवसर पर लाला ओम प्रकाश मेमोरियल ट्रस्ट, सेव गर्ल ट्रस्ट और यस वंडर विमेंस क्लब के संयुक्त तत्वाधान में महाकालेश्वर धाम मंदिर परिसर नया मुरादाबाद में भव्य दीपोत्सव एवं रंगोली महोत्सव का आयोजन किया गया।

मुरादाबाद दीपावली के पावन अवसर पर लाला ओम प्रकाश मेमोरियल ट्रस्ट, सेव गर्ल ट्रस्ट और यस वंडर विमेंस क्लब के संयुक्त तत्वाधान में महाकालेश्वर धाम मंदिर परिसर नया मुरादाबाद में भव्य दीपोत्सव एवं रंगोली महोत्सव का आयोजन किया गया।मंदिर प्रांगण में 5000 दीपों की जगमगाहट और रंग-बिरंगी आकर्षक रंगोलियों ने एक अद्भुत और दिव्य दृश्य प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुरादाबाद महापौर विनोद अग्रवाल ने सहभागी होकर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

साथ ही श्री महेश चंद्र अग्रवाल जी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा श्रीमती प्रिया अग्रवाल जी, श्रीमती शालिनी अग्रवाल जी,मनीषा अग्रवाल जी, नंदिनी अग्रवाल जी, विमला अग्रवाल जी, कुलीन अग्रवाल जी, इशांत अग्रवाल जी, सोनम अग्रवाल जी, विकास अग्रवाल जी,विभोर लोहिया जी,विपुल अग्रवाल जी, रजनीश अग्रवाल जी ,सुरेश अग्रवाल जी,श्रीमती सोनल अग्रवाल जी,शैली अग्रवाल जी,हिमानी भटनागर जी,मनन गोरंग,श्रीमती रूपाली अग्रवाल जी, विशेष गुप्ता जी,श्रीमती रीना मल्होत्रा जी, मनोज रस्तोगी जी,कशिश चौहान जी,रेखा मदान, दिव्य अग्रवाल,पूजा अग्रवाल जी,रवि यदुवंशी जी, कमल गोला जी, राम जी, सतवीर सिंह,राजेश निझावन जी, धवल दीक्षित जी, अनमोल सक्सेना,हरी पप्रकाश जी सहित कई प्रतिष्ठित अतिथि उपस्थित रहे।

दीपों की लौ और रंगोलियों की रंगत से सजा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लेकर देव दीपावली का आनंद लिया। भक्ति संगीत, माँ गंगा की आरती और सामाजिक एकता के संदेशों के साथ यह आयोजन आस्था और उत्सव का सुंदर संगम बन गया।

आयोजकों ने इस अवसर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला सशक्तिकरण और स्वच्छता का संदेश भी दिया। यह दीपोत्सव न केवल देव दीपावली की आध्यात्मिक भावना को उजागर करता है, बल्कि समाज में प्रेम, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का भी संदेश देता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now