
नगर पंचायत भोजपुर धर्मपुर शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय भोजपुर, मुरादाबाद में प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार की अध्यक्षता में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे।
मुरादाबाद। शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय नगर पंचायत भोजपुर धर्मपुर , मुरादाबाद में प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार की अध्यक्षता में वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे स्मरणोत्सव के प्रथम चरण के समापन समारोह में कार्यक्रम संचालिका सुश्री मधु त्यागी ने राष्ट्रीय जनजागरण में वंदे मातरम् के महत्व पर विस्तार पूर्वक चर्चा की।साथ ही छात्र,छात्राओं ने वंदे मातरम् के नारे भी लगाए। डॉ. सरस्वती ने छात्र,छात्राओं को राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों के बारे में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के द्वितीय चरण में मिशन शक्ति अभियान 5.0 कार्यक्रम के अंतर्गत स्लोगन लेखन गतिविधि का आयोजन किया गया। जिसकी थीम स्वास्थ्य एवं पोषण रही।कार्यक्रम में छात्र,छात्राओं ने अपने द्वारा रचित नारों का उद्घोषण किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉक्टर पूजा निरमानिया द्वारा किया गया।इस अवसर पर डॉ जितेंद्र कुमार, डॉ आसिम सुश्री वंदना भारती एवं ज्ञानेंद्र सिंह उपस्थित रहें।




