गढ़मुक्तेश्वर।मंगलवार को गढ़मुक्तेश्वर के रेलवे रोड स्थित चौधरी महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज में तीन दिवसीय शैक्षिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया शैक्षिक प्रदर्शनी के प्रथम दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम ने फीता काट कर किया इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम ने शैक्षिक प्रदर्शनी का निरीक्षण किया वह छात्रों द्वारा बनाए गए मॉडल को देखा एवं उनके विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की उन्होंने कहा कि शैक्षिक प्रदर्शनी के माध्यम से छात्रों के ज्ञान में वृद्धि होती है साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इसके माध्यम से छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को 10 वर्ष बाद किस प्रकार का उत्तर प्रदेश होना चाहिए इस पर छात्रों को अपने सुझाव साझा करने के लिए प्रेरित किया कॉलेज निदेशक डॉक्टर विजयवीर सिंह ने मुख्य अतिथि को सम्मानित भी किया शैक्षिक प्रदर्शनी में बी एड, बीबीए, बीसीए,व बी कॉम के छात्र-छात्राओं ने प्रति भाग लिया शैक्षिक प्रदर्शनी के प्रथम दिन बाबा रामदास उदासीन इंटर कॉलेज बक्सर राम मनोहर इंटर कॉलेज गढ़ कमलावती मदनलाल इंटर कॉलेज गढ़ आदर्श कन्या इंटर कॉलेज गढ़ स्वामी सत्यानंद इंटर कॉलेज से आए शिक्षकों एवं छात्रों ने मॉडल को देखकर उनके विषय में जानकारी प्राप्त की शैक्षिक प्रदर्शनी के प्रथम दिन आरबीआई स्वच्छ भारत मिशन साइबर सेफ्टी आदि मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे इस अवसर पर चौधरी रेणुका सिंह निदेशक डॉक्टर विजयवीर सिंह आचार्य डॉक्टर हरीश कुमार शर्मा प्रशासनिक अधिकारी डॉक्टर विजयवीर सिंह की समस्त स्टाफ व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे




