मुरादाबाद में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी.गिरफ्तार : नागेश सैनी पर बहला-फुसलाकरभगाने और दुष्कर्म का आरोप

मुरादाबाद के बिलारी थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की.से दुष्कर्म के आरोपी नागेश सैनी को गिरफ्तार किया। उस पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगानेऔर दुष्कर्म करने का आरोप है। आरोपी नागेश सैनीओमकार सैनी का पुत्र और मैनाठेर थाना क्षेत्र के.हुसैनपुर गांव का निवासी है।बिलारी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 18 नवंबर को पुलिसमें शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गयाकि आरोपी नागेश सैनी उसकी नाबालिग बेटी को.बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ.दुष्कर्म किया।इस शिकायत के आधार पर बिलारी थाने में मु0अ0सं0-603/2025 के तहत धारा – 137 (2) / 61 (2) बीएनएसऔर धारा 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट में मामला.दर्ज किया गया। बाद में साक्ष्य संकलन के दौरान धारा-65(1) बीएनएस, धारा 3/4 (2) पॉक्सो एक्ट और धारा3(2)V एससी/एसटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 नवंबर कोआरोपी नागेश सैनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस.मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।




