
थाना भगतपुर
मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र से एक युवती पिछलेएक सप्ताह से लापता है। पुलिस ने इस मामले मेंअपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।परिजनों के अनुसार, युवती कपड़े खरीदने के लिए घरसे निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिवारने आस-पास और रिश्तेदारों में उसकी काफी तलाश की,लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।युवती के भाई ने भगतपुर थाने में एक अज्ञात युवकके खिलाफ अपहरण का संदेह जताते हुए तहरीर दी।भगतपुर थाना प्रभारी संजय प्रताप सिंह ने बताया कितहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर युवती की तलाशशुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही लापता युवती का पतालगा लेगी।




