हापुड़ जिले के थाना धौलाना पुलिस के थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने पुलिस बल के साथ की चेकिंग के दौरान बदमाशों से हुई मुठभेड़, क्रॉस फायरिंग में एक शातिर बदमाश घायलावस्था में गिरफ्तार।पिलखुवा पुलिस क्षेत्र अधिकारी अनीता चौहान ने बताया कि जिसके कब्जे से एक अवैध तमंचा मय जिंदा व खोखा कारतूस व बिना नम्बर प्लेट की एक मोटर साइकिल बरामद। प्रारम्भिक पूछताछ में घायल/गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम *फिरोज पुत्र साबिर अली निवासी ग्राम नेकपुर थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद व हाल निवासी ग्राम ग्राम पिपलेड़ा थाना धौलाना जनपद हापुड़ बताया है। गिरफ्तार बदमाश का एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया हैं जिसकी गिरफ्तारी हेतु कॉम्बिंग की जा रही है। गिरफ्तार बदमाश थाना धौलाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 324/25 व मु0अ0सं0 334/25 धारा 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम में वांछित/फरार चल रहा था।गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म के अपराधी है, जिसके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवा दिया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।




