
UP के ज़िला मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्याम नगर में बीती रात बारात के हुड़दंग में हुई हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से 20 वर्ष की युवती अक्सा की मौत हो गई। अक्सा ने इसी वर्ष 12Th का एग्जाम पास किया था।शाहनवाज़ कुरैशी के बेटे सुहैल की बारात किंग पैलेस के लिए रवाना हुई थी। रात 10 बजे घुड़चढ़ी के दौरान दोस्तों ने फायरिंग की तो गोली छत पर ख़डी लड़की क़ो जा लगी।दूल्हे समेत तीन नामजद, 20-25 अज्ञात पर FIRएसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि मृतका अक्सा के पिता अरशद की तरफ से दूल्हे सुहेल, उसेक भाई साकिब और पिता हाजी शाहनवाज को नामजद और 20-25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।एक अरेस्ट है।




