हापुड़,जनपद में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के प्रतिनिधि मंडल ने सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव सिखैड़ा मुरादाबाद स्थित कब्रिस्तान की मिट्टी उठाकर सड़क बनाने में प्रयोग की गई। इस वजह से कब्र भी खुर्द-बुर्द गई। पदाधिकारियों ने पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए डीएम अभिषेक पांडेय को ज्ञापन दिया । सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के पदाधिकारी जिला मुख्यालय पहुंचे और डीएम अभिषेक पांडेय को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि गांव सिखैड़ा मुरादाबाद के कब्रिस्तानों की कब्रो को खुर्द-बुर्द कर कब्रिस्तान की मिट्टी उठाकर सड़क निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा प्रयोग कर ली गई है। जिससे कब्रिस्तान में काफी गड्ढे हो गए हैं। जिस कारण काफी कब्र खुर्दबुर्द हो गई है।। इससे समाज की धार्मिक आस्था भी काफी आहत हुई है। जिस कारण ग्रामीणों में भी काफी रोष व्याप्त है। पदाधिकारियों ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने और कब्रिस्तान से उठाई गई मिट्टी को वापस डलवाने की मांग की। जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया।




