हापुड़ जनपद थाना देहात क्षेत्र के गांव खड़कडी में अंकित त्यागी पुत्र शिवकुमार त्यागी ने गांव की दुकान से गन्ने की दवाई ली दुकानदार राज मावी की दुकान पर धानुका कम्पनी का सलाहकार बैठता था। गन्ने की फसल के लिये 26,000 की दवाई ली दवाई का फसल पर कोई असर नही हुआ कुलदीप वर्मा के अनुसार दुबारा धानुका कम्पनी की दवाई लेने पर खेत में 12 घन्टे के पश्चात् बारह बीघा गन्ने की फसल नष्ट हो गयी जब इसकी शिकायत कम्पनी में की तो कम्पनी का सलाहकार डा० कपिल आये डा० कपिल ने खेत की स्थति को देखा तो कहा कि हम कम्पनी के उच्च अधिकारी को भेजेगे एक महीने तक जब कम्पनी का कोई अधिकारी नही आये तो पीड़ित किसान ने डॉ० कपिल व डॉ० कुलदीप से सम्पर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने फोन उठाने बन्द कर दिये और धमकी देते हुये कहा कि जो कुछ तुमसे होता है तो कर लो पीडित किसान पिछले तीन माह से परेशान है कृषि विभाग अधिकारियों द्वारा स्पष्ट किया गया कि किसान की 70 से 80 प्रतिशत गन्ने की फसल नष्ट हो चुकी है इसके बाद भी अभी तक ना ती कम्पनी पर मुकदमा दर्ज किया गया है और ना ही कोई डाक्टरों पर कार्यवाही हुई है उधर किसान आत्महत्या के लिये मजबूर है।
धानुका कम्पनी व डॉ० कुलदीप डा० कपिल पर कानूनी कार्यवाही की जांच व धानुका कम्पनी का लाईसेन्स निरस्त किया जाए इस मामले में भारतीय किसान यूनियन बाबा M कार्यकारणी मौजूद रही बाबा M के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहसिन उर्फ बबलू भैया, राष्टीय प्रवक्ता रजनीश त्यागी, मेरठ मंडल महामंत्री नंदकिशोर शर्मा, हापुड़ जिला अध्यक्ष उमेश गौतम, अमीचंद बाबा, नदीम, गुलफाम सैफी युवा जिला मीडिया प्रभारी हापुड़, नदीम, सेंकी, महेश, आदि लोग उपस्थित रहे। ओर इस मौके पर हापुड़ डीएम अभिषेक पांडेय को फूलों का बुग्गा, शील्ड व सोल देकर सम्मानित किया।




