हापुड़ जिले में थाना गढमुक्तेश्वर पुलिस के मनोज कुमार बालियान ने पुलिस बल के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुए बृजघाट शमशान में शव के स्थान पर पुतले (डमी) का अंतिम संस्कार करने आये 02 कमल सोमानी अशीष खुराना अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।जिनके कब्जे से 02 पुतले (डमी), कफन का कपडा व घटना में प्रयुक्त आई-20 कार बरामद।गिरफ्तार अभियुक्त कमल सोमानी अपने नौकर अंशुल के डमी पुतला का अंतिम संस्कार कर मृत्यु प्रमाण-पत्र प्राप्त कर बीमा कम्पनी से इंश्योरेंस के 50 लाख रुपये हड़पना चाहता था पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।




