बहादुरगढ़। थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने गांव जखेड़ा में लाइट पोल से बैटरी चुराने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोरों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने गांव जखेड़ा स्थित लाइट पोल से बैटरी चोरी करने की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से चोरी का बैटरी बरामद हुआ है आरोपी गांव जखेड़ा रहमतपुर का अंशुल है पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।




