Wednesday, February 11, 2026
18.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBlogमुरादाबाद। ठाकुरद्वारा कोतवाली के दो पुलिसवालों ने देर रात एक रेस्टोरेंट में...

मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा कोतवाली के दो पुलिसवालों ने देर रात एक रेस्टोरेंट में घुसकर होटल मालिक और स्टाफ को जमकर पीटा। होटल मालिक ने देर रात खाना देने से मना किया तो सिपाही आपा खो बैठा और मारपीट शुरू कर दी। पूरा घटनाक्रम रेस्टोरेंट में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया है।

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा वर्दी की शर्मनाक करतूत! मुरादाबाद में पुलिसकर्मियों ने होटल में मचाया तांडव, CCTV फुटेज वायरल!🚨दरअसल मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में खाकी पर एक बार फिर दाग लगा है। जहां मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा इलाके में देर रात पुलिस के एक दारोगा और सिपाही ने कथित तौर पर एक स्थानीय होटल में घुसकर न सिर्फ जमकर तोड़फोड़ की, बल्कि होटल मालिक के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट भी की। यह पूरी घटना होटल में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस महकमे को सवालों के घेरे में ला दिया है।होटल स्वामी के अनुसार, बीती रात दारोगा और सिपाही ने होटल पहुंचकर उनसे मुफ्त में खाना मांगा। जब मालिक ने इसका विरोध किया और कहा कि वे पहले भी खाना खाकर बिल नहीं चुकाते थे, तो दोनों पुलिसकर्मी आग-बबूला हो गए।होटल मालिक का आरोप है कि “ये पुलिस वाले अक्सर यहां आकर जबरन खाना खाते थे और पैसे मांगने पर वर्दी का रौब दिखाते थे। रात में दोनों नशे में थे और मुफ्त में खाना न देने पर भड़क गए। उन्होंने काउंटर, फर्नीचर तोड़ दिए और मुझे बुरी तरह पीटा।”वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिस की वर्दी पहने हुए दोनों शख्स, बिना किसी डर के, होटल में सामान फेंक रहे हैं और एक व्यक्ति को खींचकर मारपीट कर रहे हैं। पुलिस की यह हरकत सीधी गुंडागर्दी और वर्दी के दुरुपयोग का भयावह उदाहरण है।वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का कहना है कि ये घटना न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि कुछ भ्रष्ट तत्व किस तरह सत्ता का दुरुपयोग करके आम जनता को आतंकित कर रहे हैं। सवाल यह है कि जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं, तो आम नागरिक अपनी सुरक्षा के लिए कहाँ जाए?होटल मालिक ने कहा” वीडियो में दिख रहे दारोगा और सिपाही को तुरंत प्रभाव से निलंबित किया जाए। उनके खिलाफ तोड़फोड़, मारपीट, जबरन वसूली और सरकारी पद के दुरुपयोग के तहत कठोर धाराओं में FIR दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए।वहीं इस मामले पर जनता का कहना है कि” उत्तर प्रदेश के उच्चाधिकारियों को इस गंभीर मामले का संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष और त्वरित न्याय सुनिश्चित करना चाहिए। यह मामला सिर्फ एक होटल मालिक की पिटाई का नहीं, बल्कि कानून के शासन और लोकतंत्र के सम्मान का है!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now