सलीम अहमद
गढ़मुक्तेश्वर।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं का विशेष गहन पुनरीक्षण किया जा रहा है जो 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक किया जाएगा गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के सबसे मजबूत दावेदारों में से एक राष्ट्रीय प्रवक्ता एड सुधीर चौहान ने बताया भारत सरकार द्वारा आयोजित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में हम उनके साथ हैं और हम चाहते हैं प्रत्येक व्यक्ति का वोट सुरक्षित हो और भारत का नागरिक होने के नाते अपने वोट का सही इस्तेमाल करने का अधिकार उसको मिले इसके लिए गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा के गांव गांव पहुंचकर जागरूकता अभियान चला कर सभी लोगों को वोट के अधिकार के प्रति जागरूक किया जा रहा है जिसके लिए हमने अपने कार्यालय पर एक हेल्प लाइन नंबर जारी किया है जिसको भी एस आई आर से संबंधित कोई परेशानी हो वो संपर्क कर सकता है एड सुधीर चौहान ने बताया दिन-रात वह मेहनत कर रहे हैं और 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक हजारों लोगों का वोट बचाने का कार्य कर रहे हैं
सुधीर चौहान और उनकी टीम ग्रामीणों के बीच पहुंचकर लगातार ऐसे लोगों की मदद भी कर रही है जो अपना फॉर्म स्वयं से नहीं भर सकते या किसी भी प्रकार की समस्या महसूस कर रहे हैं उसके लिए लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान तत्काल प्रभाव से कराया जा रहा है सुधीर चौहान ने बताया वोट का अधिकार एक ऐसा अधिकार है जो प्रत्येक भारत के नागरिक को समानता के साथ दिया जाता है कोई गरीब हो या फिर कोई अमीर हो सब की एक ही वोट होती है और वह अपनी वोट भारत में अच्छे नेता चुनने में इस्तेमाल कर सकते हैं आज हमें अपने लोगों की वोट को बचाना होगा और लोकतंत्र को मजबूत करना होगा इसी विचार के साथ हमारी टीम गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में दिन-रात कार्य कर रही है।




