मुरादाबाद आटो से शादी समारोह में शामिल होने जा रहा पूरा परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया. रोडवेज बस ने आटो में पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में 6 लोगों की मौत हो.गई

Moradabad Road Accident: यूपी के मुरादाबाद में भीषण सड़क हादसा हो गया. कटघर थाना क्षेत्र के दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे पर रोडवेज बस ने पीछे से आटो में टक्कर मार दी. हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. बताया गया कि आटो सवार सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे. सीएम योगी ने सड़क हादसे का संज्ञान लिया है.




