
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर.एआई जनरेटेड फोटो ।
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में ट्रैक्टर-ट्रॉली और.बाइक की टक्कर हो गई, जिससे दो युवकों की मौत होगई। हादसा काशीपुर में हुआ। यह घटना आईटीआईथाने के पैगा पुलिस चौकी क्षेत्र में हुई, जब दोनों युवक.ड्यूटी खत्म कर बाइक से अपने कमरे पर लौट रहे थे।मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के थानाभगतपुर के ग्राम भदगवां निवासी 25 वर्षीय रिषभ और28 वर्षीय मोहित के रूप में हुई है। वे महुआखेड़ागंजमें किराए के कमरे पर रहकर अलीगंज रोड स्थितप्रोलोफिक पेपर मिल में नौकरी करते थे।शिफ्ट खत्म होने के बाद दोनों एक ही बाइक से अपने.कमरे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रेलवे फाटक से.पहले रेड टेप फैक्ट्री के मोड़ पर लकड़ी से भरी एक.ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक मुड़ गई। पीछे से आ रही बाइकउससे टकरा गई। यह भिड़ंत इतनी भीषण थी कि दोनों.युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों.को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।




