Tuesday, February 10, 2026
16.1 C
Delhi
Tuesday, February 10, 2026
spot_img
HomeBlogजनपद हापुड़ में घना कोहरा शीतलहर से जन जीवन प्रभावित अलाव पर...

जनपद हापुड़ में घना कोहरा शीतलहर से जन जीवन प्रभावित अलाव पर तापते दिखे लोग

गढ़मुक्तेश्वर/बहादुरगढ़/पलवाड़ा। जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र में गुरुवार सुबह को घना कोहरा छाया रहा जिससे कड़ाके की ठंड बढ़ गई और जनजीवन प्रभावित हुआ। दृश्यता लगभग शून्य होने के कारण वाहनों की गति धीमी रही और लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते दिखे।घने कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों पर दृश्यता शून्य मीटर तक पहुंच गई। सुबह से ही हाईवे पर वाहन हेडलाइट जलाकर धीमी गति से चलते नजर आए।स्टेट हाईवे पर भी यही स्थिति रही। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में पारा देर रात 08 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।पिछले कुछ दिनों से जारी शीतलहर के साथ अब घने कोहरे ने भी दस्तक दी है, जिससे सर्दी और बढ़ गई है। रात भर गिरी ओस के कारण खेतों में सब्जी की फसलें प्रभावित हुई हैं। आलू की फसलें खराब होने की आशंका है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो सकता है।गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोग नगर पालिका द्वारा संचालित अलाव पर तापते दिखे। हालांकि, कुछ स्थानों पर गीली लकड़ी के कारण अलाव जलाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।गुरुवार सुबह से ही लोग धूप निकलने का इंतजार कर रहे थे लेकिन 12 बजे के बाद सूर्य देव ने अपने दर्शन दिए स्थानीय निवासियों ने बताया कि अत्यधिक ठंड के कारण अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है और कोहरे की धुंध से मार्ग पर चलने में दिक्कत हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now