
मुरादाबाद के.प्रतीकात्मक तस्वीर ।अमीना बानो और शमीम जहां…। ये दो अलग-अलगनाम हैं। दस्तावेजों में दोनों के एड्रेस भी अलग दर्शाए गएहैं। वोटर लिस्ट में भी दोनों नामों से अलग-अलग वोट हैं।लेकिन महिला एक ही है। सीधे शब्दों में कहें तो एक हीमहिला ने दो अलग-अलग नामों से अपने दो वोट बनवारखे थे। SIR के दौरान दोनों वोटों को रिपीट कराने केलिए दो अलग-अलग गणना पत्र भी भर दिए। लेकिन.मामला पकड़ा गया। क्योंकि दोनों में डाले गए आधारकार्ड का नंबर एक ही था।मामला सामने आने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी /जिलाधिकारी अनुज सिंह ने कड़ा रुख अख्तियार किया।तुरंत इस मामले में बूथ सुपरवाइजर की ओर से महिलाऔर फर्जी तरीके से डबल गणना पत्र भरने वाले उसकेबेटे के खिलाफ शहर कोतवाली में मामला दर्ज करलिया गया है। इस फर्जीवाड़े की सूचना चुनाव आयोगको भी भेजी गई है। इसके साथ ही ऐसे दूसरे मामलों कीआशंका में सभी बीएलओ और बूथ सुपरवाइजरों कोअलर्ट किया गया है। ताकि फर्जी और डुप्लीकेट वोटोंको ट्रेस करके उन्हें मतदाता सूची से डिलीट कराया जासके।
मामला मुरादाबाद ग्रामीण विधानसभा – 27 एरिया मेंआने वाले शहर के मोहल्ला सराय गुलजारीमल का है।65 क सराय गुलजारीमल के पते पर रहने वाली अमीनोबानो पत्नी आफताब आलम का वोट नगर निगम के बूथसंख्या 378 पर कक्ष संख्या 3 में बना है। इसका एपिकआईडी नंबर LYW2317063 है।अमीना बानो ने अपना दूसरा वोट इसी बूथ पर शमीम.जहां पत्नी आफताब आलम निवासी 50- सरायगुलजारीमल के नाम पते से बनवा रखा था। दूसरे फर्जी.वोट के लिए अमीना बानो ने अपने नाम में बदलाव केसाथ एड्रेस में मामूली बदलाव किया था। उसके दूसरेवोटर कार्ड का एपिक नंबर – WZK1448505 है।SIR प्रक्रिया के दौरान भी अमीना बानो ने दोनों वोटों कोरिपीट करने का प्रयास किया। उसने अपने दोनों वोटों केलिए 2 अलग-अलग गणना पत्र भरे। लेकिन जब गणनापत्रों की जांच हुई तो पता चला कि दोनों में एक हीकॉमन आधार कार्ड नंबर 915354936478 का यूज.किया गया था। दोनों आधार कार्ड पर एक ही महिला कीतस्वीर थी।
मामला खुलने के बाद एरिया के सुपरवाइजर राजीव.प्रकाश ने मामले की गहनता से छानबीन शुरू की। जांच.में पता चला कि दोनों वोटों में अमीना बानो के नाम सेबना वोट फर्जी है। ये वोट 2023 में बना था। इसके लिएआवेदन अमीना बानो के बेटे मोहम्मद रहीश के द्वाराकिया गया था।दूसरा वोट जो शमीम जहां के नाम से बना था वो 2023की नगर क्षेत्र की मतदाता सूची में है। जांच में साफहुआ कि महिला का असली नाम शमीम जहां है। जबकिउसका दूसरा अमीना बानो के नाम से बना वोट फर्जी है।जिसे उसके बेटे ने 2023 में बनवाया था। इस जांच केआधार पर सुपरवाइजर राजीव प्रकाश ने शहर कोतवालीमें शमीम जहां पत्नी आफताब आलम निवासी सरायगुलजारीमल और उसके बेटे मोहम्मद रहीश के खिलाफलोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धाराओं के तहत.मुकदमा दर्ज किया गया है।




