Wednesday, February 11, 2026
19.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBlogमुरादाबाद के ठाकुरद्वारा कोतवाली पिकअप की टक्कर से घायल बुजुर्गकी मौत, चालक...

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा कोतवाली पिकअप की टक्कर से घायल बुजुर्गकी मौत, चालक के खिलाफ रिपोर्ट.दर्ज

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामूवाला गणेश में तेज रफ्तार पिकअप की टक्करसे घायल बुजुर्ग महेश चंद शर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना 20नवंबर 2025 की है। पुलिस ने पीड़ित पुत्र की तहरीर पर अज्ञात पिकअपचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामूवाला गणेश में तेज रफ्तारपिकअप की टक्कर से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौतहो गई। पुलिस ने पीड़ित पुत्र की तहरीर पर अज्ञात पिकअपचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामूवाला गणेश निवासी दीपक कुमारशर्मा पुत्र स्वर्गीय महेश चंद शर्मा ने कोतवाली पुलिस को दीगई तहरीर में बताया कि घटना 20 नवंबर 2025 की रात.लगभग 9:30 बजे की है। उनके पिता महेश चंद शर्मा पुत्रबाबूराम शर्मा अपने भतीजे भूपेंद्र शर्मा के घर से वापस अपनेघर आ रहे थे। जैसे ही वे गांव के सामने सड़क पर पहुंचे,तभी ठाकुरद्वारा की ओर से तेज गति से आ रही पिकअप ने.लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में गंभीर रूप से घायल महेश चंद शर्मा को परिजन.नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया हालत गंभीरबताते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। और बादमें लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज मेरठ रेफर किया गया।उपचार के बाद 24 नवंबर को उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गयाथा, लेकिन 2 दिसंबर को उनकी मौत हो गई। पीड़ित पुत्र से.मिली पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमादर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now