
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: जोन-1 में दो जगहों पर अवैध प्लाटिंग ध्वस्त 12 बीघा भूमि मुक्तमुरादाबाद। विकास प्राधिकरण (एमडीए) द्वारा अवैध प्लाटिंग और बिना मानचित्र स्वीकृति के किए जा रहे विकास कार्यों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में सोमवार को उपाध्यक्ष अनुभव सिंह IAS के निर्देशन में प्रवर्तन टीम ने जोन-1 क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 12 बीघा क्षेत्रफल में हुई अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। वाद संख्या: MUDA/ANI/2024/0001528 बारीपुर रोड एम.अब्दुल्ला तालीमुल इस्लाम के पास पाकबड़ा में पप्पू के यहां निरीक्षण में लगभग 8 बीघा भूमि पर अवैध प्लाटिंग किए जाने की पुष्टि हुई। टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से प्लाटिंग संबंधी संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया। वाद संख्या: MUDA/ANI 2024/0001526 बारीपुर रोड एम.अब्दुल्ला तालीमुल इस्लाम के पास पाकबाड़ा के असगर अली यहां करीब 4 बीघा क्षेत्र में बिना अनुमति अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। जिसे प्राधिकरण ने प्रवर्तन अभियान के दौरान पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। दोनों मामलों में प्लाटिंग कार्य बिना मानचित्र स्वीकृति एवं प्राधिकरण की अनुमति के पाया गया था। नियमों के उल्लंघन को देखते हुए। एमडीए ने तत्काल प्रवर्तन कार्रवाई करते हुए अवैध विकास कार्यों को समाप्त कराया। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि बिना मानचित्र स्वीकृति किसी भी प्रकार की प्लाटिंग, निर्माण या विकास कार्य करना पूर्णतः अवैध और दंडनीय है। भविष्य में भी ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। एमडीए ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की भूमि क्रय, प्लाटिंग या निर्माण कार्य करने से पहले विधिसम्मत प्रक्रिया अपनाएं और प्राधिकरण से अनुमति अवश्य प्राप्त करें। ताकि भविष्य में किसी कानूनी कार्रवाई या आर्थिक नुकसान से बचा जा सके। @CMOfficeUP @NagarVikas_UP @UPGovt @Comm_Moradabad @MdaMoradabad @mdambup #moradabad





