Wednesday, February 11, 2026
18.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBlogत्रिस्तरीय पंचायती चुनावों को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

त्रिस्तरीय पंचायती चुनावों को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

बहादुरगढ़। गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के गांव पलवाड़ा में त्रिस्तरीय पंचायती चुनावों को लेकर सर गर्मियां तेज हो गई हैं भावी प्रधान उम्मीदवार व उनके समर्थक सोशल मीडिया पर जमकर प्रचार कर रहे हैं मतदाताओं से जुड़ने के साथ गांव में हुए विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा कर रहे हैं चुनाव की घोषणा होने में अभी कुछ टाइम बाकी है लेकिन सोशल मीडिया पर अभी से प्रचार प्रचार शुरू हो गया है पिछली बार ग्राम पंचायत चुनाव 2021 में हुआ था जिसका कार्यकाल मई 2026 में खत्म हो रहा है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंचायत चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर जंग शुरू हो चुकी है गांव में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर उम्मीदवारों की गतिविधियां तेज हो गई है संभावित उम्मीदवार फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुप में अपनी तस्वीरों के साथ प्रचार करने में जुट गए हैं वहीं अभी कई संभावित उम्मीदवार खुलकर सामने ना आकर वोटरों के दिलों को टटोल रहे हैं 2026 में होने वाले ग्राम प्रधान चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के साथ-साथ वोटरों को भी बेसब्री से इंतजार है सोशल मीडिया में वर्तमान ग्राम प्रधान जहां अपने द्वारा किए गए विकास कार्यों को करवाने का दावा कर रहे हैं वही संभावित उम्मीदवार व उनके समर्थक उनके द्वारा कराए कार्यों को गुणवत्ताहीन व मानक विहीन बताकर जांच करने में जुटे हैं ग्राम पंचायत में अभी आरक्षण स्पष्ट नहीं होने के कारण अधिकांश भावी उम्मीदवार अपने पत्ते नहीं खोल रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now