सलीम अहमद
सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में ग्रामीणों ने DM से की मुलाकातहापुड़: जनपद के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छपकोली में कब्रिस्तान की भूमि को लेकर चल रहा विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के दर्जनों ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुँचे और जिलाधिकारी से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।ग्रामीणों का कहना है कि कब्रिस्तान की भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद बना हुआ है, लेकिन अभी तक प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष ने कहा “अल्पसंख्यकों के अधिकारों और उनकी धार्मिक संपत्तियों की रक्षा करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। कब्रिस्तान की जमीन से जुड़े इस विवाद का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाना चाहिए।”




