Wednesday, February 11, 2026
23.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBlogमुरादाबाद: अचानक मुरादाबाद पहुंचें तेजस्वी यादवपाकबड़ा रुककर लोगो से की मुलाकात.नैनीताल से...

मुरादाबाद: अचानक मुरादाबाद पहुंचें तेजस्वी यादवपाकबड़ा रुककर लोगो से की मुलाकात.नैनीताल से मुरादाबाद होकर गुजर रहे थे तेजस्वी यादव.लोगो ने ली तेजस्वी यादव के साथ तश्वीरें.मुरादाबाद के पाकबड़ा में रुके तेजश्वी यादव

UP: तेजस्वी ने मुरादाबाद में लिया बिरयानी का आनंद, लोगों के साथ ली सेल्फी, नैनीताल से जा रहे थे दिल्ली

नैनीताल से दिल्ली जाते समय बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुरादाबाद में एक चिकन बिरयानी की दुकान पर रुके। उन्होंने बिहार के कारीगरों के साथ बैठकर भोजन किया। तजस्वी के साथ लोगों ने सेल्फी भी ली।

बिहार के पूर्व उप.मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव – फोटो : वीडियो ग्रैब

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव नैनीताल से दिल्ली के सफर के दौरान मुरादाबाद के पाकबड़ा क्षेत्र में रुके। यहां उन्होंने हाईवे किनारे स्थित प्रसिद्ध होटल में रुककर बिरयानी का आनंद लिया।बिना किसी तामझाम के दुकान के अंदर जाकर लोगों के साथ बैठकर बात भी की। उन्होंने दुकान में काम कर रहे कारीगरों से भी बातचीत की। खास बात यह रही कि वहां काम करने वाले कई कारीगर बिहार के रहने वाले थे।

तेजस्वी ने उनसे उनके हाल-चाल पूछे और काम-काज से जुड़ी जानकारी ली। जैसे ही लोगों को सूचना मिली कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री पास की दुकान पर मौजूद हैं। वहां भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों में तेजस्वी यादव के साथ सेल्फी लेने की होड़ दिखाई दी।स्थिति को देखते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इस दौरान अहमद पठान, अर्श अंसारी, एजाजुल चौधरी, इरफान अंसारी, रईसु.छदीन, सरजात हुसैन माैजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now