बहादुरगढ़। हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने पत्नी पर जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है आरोपी पर अपनी पत्नी पर जानलेवा हमले का आरोप है आरोपी थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लुहारी का संजीव है पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।




