भाकियू संघर्ष अराजनैतिक की मासिक पंचायत का आयोजन किसानों ने पंकज लोधी के आंदोलन को दिया समर्थनशुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन संघर्ष (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष हापुड़ राजेंद्र प्रधान के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय गढ़मुक्तेश्वर में संगठन की मासिक बैठक का आयोजन किया गया मौके पर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया गढ़मुक्तेश्वर में बृजघाट अल्लाबखशपुर के बीच स्थित टोल प्लाजा को हटाने की मांग और भी तेज हो गई है शुक्रवार को धरने के 19 में दिन भारतीय किसान यूनियन संघर्ष अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रधान अपने कार्यकर्ताओं के साथ धरना स्थल पर पहुंचे उन्होंने टोल हटाने के आंदोलन का समर्थन देने की घोषणा की जिला अध्यक्ष ने कहा कि एक ही नगर पालिका क्षेत्र के भीतर टोल प्लाजा का होना सही नहीं है स्थानीय लोगों को अपने ही क्षेत्र में एक वार्ड से दूसरे वार्ड में जाने के लिए टोल टैक्स देना पड़ रहा है राजेंद्र प्रधान ने स्पष्ट किया है कि यह आंदोलन केवल पंकज लोधी का व्यक्तिगत संघर्ष नहीं है बल्कि यह क्षेत्र के नागरिकों के अधिकारों की लड़ाई है उन्होंने कहा कि जब तक टोल प्लाजा नहीं हट जाता है किसान और स्थानीय निवासी अपना विरोध जारी रखेंगे सभी किसान साथी इस संघर्ष में एकजुट होकर पंकज लोधी के साथ खड़े हैं




