गढ़मुक्तेश्वर। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर ने सोमवार को दिल्ली में उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया मुलाकात के दौरान सरनजीत सिंह ने मंत्री को बताया कि कृषि प्रधान क्षेत्र होने के कारण किसानों को समय पर पानी और सिंचाई के संसाधनों की आवश्यकता होती है नहरों और रजवाहे में समय पर पानी दिया जाना चाहिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंत्री से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के कल्याण हेतु चलाई जा रही योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर देने की बात कही जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत जीत सिंह गुर्जर की बातों को ध्यानपूर्वक सुना उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश देने का आश्वासन दिया राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस प्रयास की क्षेत्र के किसानों ने सराहना की किसानों का मानना है कि उनकी समस्याओं को शासन तक पहुंचाने से किसानों की समस्याओं का जल्द हो समाधान होगा।




