सपा प्रवक्ता के कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया मकर संक्रांति का त्यौहार बहादुरगढ़। बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान के कैंप कार्यालय विधानसभा गढ़मुक्तेश्वर में सभी क्षेत्रवासियों ने एक साथ मिलकर मकर संक्रांति का त्यौहार बड़ी धूम धाम से मनाया इस दौरान सपा प्रवक्ता सुधीर चौहान ने क्षेत्र से आए सभी सम्मानित लोगों को शॉल उड़ाकर सम्मानित भी किया गया कार्यालय पर आए सभी क्षेत्रवासियों वह बड़े बुजुर्गों ने मिलकर सपा प्रवक्ता को आशीर्वाद दिया सुधीर चौहान ने बड़ों का आभार जताते हुए कहा इस प्यार और आशीर्वाद के लिए मैं हमेशा अपने क्षेत्रवासियों का ऋणी रहूंगा मेरी तरफ से सभी क्षेत्रवासियों को मकर संक्रांति की बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं ।




