Wednesday, February 11, 2026
23.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBlogवन विभाग ने लकड़ी माफिया पर लगाया 45 हजार का जुर्माना

वन विभाग ने लकड़ी माफिया पर लगाया 45 हजार का जुर्माना

वन विभाग ने लकड़ी माफिया पर 45 हजार का जुर्माना लगायाजनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र सरूरपुर में बुधवार रात लकड़ी माफियाओं ने आम के कई कीमती पेड़ काट दिए। इस घटना के बाद वन विभाग ने अगले दिन बृहस्पतिवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए लकड़ी माफियाओं पर 45 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।माफियाओं ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर सिंभावली क्षेत्र के एक बाग में प्रवेश किया और पेड़ों को काटा। कटे हुए पेड़ों की लकड़ी को ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर वे मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। टीम ने कटे पेड़ों की संख्या के आधार पर लकड़ी माफियाओं पर यह जुर्माना लगाया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस घटना ने विभाग को सतर्क कर दिया है। जांच जारी है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now