सिंभावली। गुरुवार को दिल्ली रोड स्थित बसपा के वार्ड नंबर 6 के भावी उम्मीदवार इंज0 अनीश चौधरी के आवास पर बसपा सुप्रीमो बहन कु मायावती का 70 वा जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया जन्मदिन के अवसर पर भावी उम्मीदवार इंज0 अनीश चौधरी ने गरीब व बेसहारा परिवारों को 200 कंबल वितरित किए उसके बाद बसपा समर्थकों के साथ मेरठ रैली में भाग लेने के लिए बस व कार में सवार होकर मेरठ के लिए रवाना हुए इंजी अनीश चौधरी का कहना है कि बसपा सुप्रीमो बहन कु मायावती ने देश की सियासत में कई बार किंगमेकर की भूमिका निभाई है वह एक सशक्त महिला की मिसाल उन्होंने देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की सियासत में तमाम समीकरणों को ध्वस्त कर राजनीति में दलित चेतना के नए युग का सूत्रपात किया उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनने के बाद मायावती ने दलित और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेकों कार्य किए उन्होंने कहा कि जीत के लिए प्रत्येक बूथ को मजबूत करना होगा 2027 के विधान सभा चुनावों में बहन कु मायावती जी 5 वी बार मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं इस मौके पर डॉ तमकीन नसीम (सदस्य जिला पंचायत हापुड़)इन्जी0अनीश चौधरी सिखैडा (प्रत्याशी जिला पंचायत हापुड़ वार्ड नं 06)ज्ञानेन्द्र नागर पदम सिंह अनीश कनिया वाले मोहित नागर मुबारिकपुर मुजाहिद चौधरी आसिफ चौधरी ईदा चौधरी अंजार अली फैजान चौधरी हसीन चौधरी देवी लाल ललित कुमार मनीष पाल मौ०अहमद सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे




