मुरादाबाद के थाना भोजपुर : धारक नगला रोड पर तेंदुए की दहशत, आधी रात को दिखा खौफनाक नज़ारा

मुरादाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब कॉसमॉस हॉस्पिटल से होकर जाने वाली धारक नगला रोड पर मिलक और खैय्या खद्दर गांवों के बीच एक तेंदुआ खुलेआम घूमता दिखाई दिया। रात करीब 12 बजे सड़क से गुजर रहे लोगों ने अचानक तेंदुए को देखा, जिसके बाद इलाके में दहशत फैल गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेंदुआ कुछ देर तक सड़क के किनारे टहलता रहा और फिर खेतों की ओर चला गया। इस दौरान राहगीरों ने अपने वाहन रोक दिए और सुरक्षित दूरी बनाकर खड़े रहे। कई लोगों ने मोबाइल से तेंदुए का वीडियो भी बनाने का प्रयास किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने आपसी सतर्कता बढ़ा दी और देर रात तक गांव में पहरा दिया गया। लोगों का कहना है कि इससे पहले भी इस क्षेत्र में जंगली जानवर देखे जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।

सूचना पर वन विभाग और स्थानीय पुलिस को अवगत कराया गया। वन विभाग की टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने की बात कही गई है। वहीं पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि रात के समय अकेले बाहर न निकलें, खेतों की ओर जाने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।तेंदुए के दिखने से मिलक, खैय्या खद्दर, धारक नगला समेत आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तेंदुए को पकड़ने अथवा सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ने की मांग की है, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा




