
मुरादाबाद के थाना भगतपुर कोहरे के कारण बाइक नहर में गिरी, दो घायल।

मुरादाबाद जनपद के भगतपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार.सुबह घने कोहरे के कारण एक मोटरसाइकिल नहर मेंगिर गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल होगए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।यह घटना काशीपुर रोड पर थाने के मोड़ के पास हुई।रियाज पुत्र अशरफ अली (निवासी मजरा रायपुर) और.फैज पुत्र अशफाक (निवासी मानपुर, थाना भगतपुर)अपनी मोटरसाइकिल (नंबर UP 21 ए 4985) सेदौलपुरी की ओर जा रहे थे।अधिक कोहरे के कारण उनकी मोटरसाइकिलअसंतुलित हो गई और सीधे नहर में जा गिरी। हादसे में.फैज को गंभीर चोटें आईं, जबकि रियाज को हल्की चोटेंलगीं।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह पुलिस बल.के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत एंबुलेंस बुलाईऔर दोनों घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र(CHC) भोजपुर भिजवाया।घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने उनकेपारिवारिक जनों को घटना की सूचना दे दी है और.मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।




