
मुरादाबाद के थाना भोजपुर पुलिस की गिरफ्तार में आरोपी ।

मुरादाबाद जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र में 14 वर्षीयकिशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करलिया है। आरोपी महेंद्र पर किशोरी को गन्ने के खेत मेंले जाकर जबरन दुष्कर्म करने और जान से मारने कीधमकी देने का आरोप है। यह घटना 13 जनवरी 2026को दोपहर 2 बजे हुई थी।पुलिस के अनुसार, आरोपी महेंद्र पुत्र बन्नू निवासी ग्रामकाफियाबाद, थाना भोजपुर, जनपद मुरादाबाद ने रास्तेमें किशोरी सिद्धी (उम्र करीब 14 वर्ष) को रोका। वहउसे मौ. रफी के गन्ने के खेत में ले गया, जो घोसीपुरागांव के जंगल में स्थित है। वहां उसने किशोरी के साथजबरदस्ती दुष्कर्म किया।वारदात के बाद आरोपी ने किशोरी को धमकी दी कियदि उसने किसी को इस बारे में बताया तो वह उसे जानसे मार देगा। पीड़िता की मां श्रीमती पूनम पत्नी राकेशनिवासी ग्राम काफियाबाद ने 15 जनवरी 2026 कोशाम 3:40 बजे भोजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं00017/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा126(2), 65(2), 351 (3) और पॉक्सो एक्ट कीधारा 3/4 (2) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस टीमने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महेंद्र (उम्र करीब50 वर्ष) को 16 जनवरी 2026 को सुबह 9:45 बजेगिरफ्तार कर लिया।आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षकपंकज कुमार, हेड कांस्टेबल सरवर अली (नंबर 1132)और कांस्टेबल अंकित ( नंबर 1050 ) शामिल थे। पुलिसमामले की आगे की जांच कर रही है।




