Wednesday, February 4, 2026
11.1 C
Delhi
Wednesday, February 4, 2026
spot_img
HomeBlogबहादुरगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता चोरी करने वाले गिरोह का किया...

बहादुरगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता चोरी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश

बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ पुलिस ने बंद मकानों दुकानों व नलकूपों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक बाल अपचारी सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार आरोपी प्रिंस पुत्र चंदू निवासी ग्राम करीमपुर थाना बहादुरगढ़ हापुड़,फैसल उर्फ हसन पुत्र इस्तेकार निवासी मोहल्ला खूनमुनिया ग्राम वैट थाना सिम्भावली हापुड़, अय्यूब पुत्र रहीसुल निवासी ग्राम वैट थाना सिम्भावली हापुड़ अंजार पुत्र इंतजार निवासी ग्राम वैट थाना सिम्भावली हापुड़ जीशान पुत्र यामीन निवासी नगला बढ़ थाना बहादुरगढ़ हापुड़ एक बाल अपचारी है पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने चांदी के आभूषण फ्रिज वाशिंग मशीन इनवर्टर बैट्री एलइडी टीवी व नलकूपों से चोरी स्टार्टर आदि सामान बरामद क्या है इसी के साथ चोरी की घटना में लिप्त बाइक ओर स्कूटी भी बरामद की है पुलिस ने आरोपियों को बीती रात लुहारी खेड़ा तिराहे से करीमपुर वाले कच्चे रस्ते से गिरफ्तार किया है गिरफ्तार किए गए प्रिंस के खिलाफ नौ,फैजान के खिलाफ सात,अय्यूब के खिलाफ 14, अंजार के खिलाफ छः,ओर जीशान के खिलाफ आठ मुकदमे दर्ज हैं पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now