Thursday, February 5, 2026
11.1 C
Delhi
Thursday, February 5, 2026
spot_img
HomeBlogसपा सरकार बनने पर अधिवक्ताओं के लिए की जाएगी चैंबरों की व्यवस्था:...

सपा सरकार बनने पर अधिवक्ताओं के लिए की जाएगी चैंबरों की व्यवस्था: सुधीर चौहान

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान ने गढ़मुक्तेश्वर में बार एसोसिएशन के नई कार्यकारणी के शपथ ग्रहण में हिस्सा लिया और अधिवक्ताओं से मुलाकात की और कहा यह वह काला कोट है जिसको देखकर आम जन आस्वस्त हो जाता है कि वह अब वह सही हाथों में है और उसके साथ हो रहे गलत की परोपकारी करने के लिए कोई मिल गया है।
कानून की जानकारी रखने वाले उस व्यक्तित्व को” वकील या अधिवक्ता”कहा जाता है।आज गढ़मुक्तेश्वर बार एसोसिएशन में नई कार्यकारिणी के शपथ समारोह में रहना हुआ।
सभी सम्मानित अधिवक्ताओं से मुलाकात हुई संवाद हुआ बहुत ही आत्मीय क्षण क्योंकि वरिष्ठ लोग जब बात करते हैं और संवाद करते हैं तो सीखने को मिलता है।
चेंबर ना होने का दर्द साफ तौर पर पूरी सभा में देखा गया क्योंकि न केवल वरिष्ठ लोगों के लिए बल्कि आने वाले भविष्य के लिए भी यह व्यवस्था होनी जरूरी है।मैं लगातार अपने व्याख्यानों में इस मुद्दे को उठाया है वादा करता हूं कि समाजवादी सरकार बनने पर इस व्यवस्था को एक दिन अपने हाथों से ही माननीय अधिवक्ताओं को समर्पित किया जाएगा।
पुरानी कार्यकारिणी को साधुवाद और नई कार्यकारिणी के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now