
मुरादाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बहेड़ी ब्रह्मनान की एक.महिला ने दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगातेहुए अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट.दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि दहेज की मांगपूरी न होने पर उसे पीटकर तीन तलाक देकर घर से.निकाल दिया गया।महिला ने पुलिस को बताया कि तीन साल पहले उसकीशादी मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्रके ग्राम ख्वाजपुर धनतला निवासी से हुई थी। शादी में.उसके माता-पिता ने सभी सामान के साथ गाड़ी के लिएदो लाख रुपये नकद दिए थे।महिला के अनुसार, उसके पति, ननद, देवर और ससुर.दिए गए दहेज से खुश नहीं थे। वे उसे कम दहेज लानेका ताना मारते थे और आए दिन गाली-गलौज वमारपीट कर प्रताड़ित करते थे।ससुराल.वाले उस पर अपने माता-पिता से पांच लाख.रुपये और लाने का दबाव बना रहे थे। पति अकबर अली.उससे कहता था कि वह दूसरी शादी करेगा और उसे घरसे चले जाने के लिए कहता था।
इस दौरान ससुराल वालों ने उसे कई बार घर से.निकाला। हर बार उसके माता-पिता ने पंचायत केमाध्यम से उसे ससुराल वापस भेजा था।दिनांक 19 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 2:30बजे, ससुराल वालों ने फिर उससे अपने माता-पिता सेपांच लाख रुपये लाने को कहा। जब उसने यह बातमानने से इनकार कर दिया, तो उसे लाठी-डंडों से पीटा.गया।पीड़िता ने बताया कि उसके पति अकबर अली ने घर मेंखड़े होकर तीन बार ‘तलाक, तलाक, तलाक’ कहकरउसे पहने हुए कपड़ों में घर से निकाल दिया। उसे धमकी.दी गई कि यदि वह दोबारा घर आई तो उसे जान से मार.दिया जाएगा। ससुराल वालों ने उसके सभी जेवर भी.छीन लिए।पुलिस ने महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली हैऔर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।




