
हबीबी दरगाह पर 36वां सालाना उर्स शुरू |36वां सालाना उर्स मंगलवार को मैनाठेर डींगरपुर.पाकबड़ा रोड स्थित हबीबी दरगाह पर शुरू हो गया।दो दिवसीय इस आयोजन के पहले दिन नात-ए-शरीफका आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र और दूर-दराज सेआए अकीदतमंदों ने भाग लिया।उर्स की शुरुआत के साथ ही दरगाह परिसर में रौनक बढ़गई उर्स कमेटी के सदस्य मोहम्मद जीशान हबीबी औरमहमूद हुसैन हबीबी ने बताया कि यह आयोजन हर वर्षकी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से हो रहा है।पहले दिन नात-ए-शरीफ में नात.ख्वानों ने.पैगंबर-ए-इस्लाम की शान में कलाम पेश किए। दरगाह.परिसर में देर रात तक दुआओं और इबादत कासिलसिला जारी रहा कमेटी के अनुसार, उर्स के दूसरेदिन बुधवार रात को कुल शरीफ का आयोजन किया.जाएगा।इसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों के शामिल होने कीउम्मीद है। कुल शरीफ के दौरान देश में अमन-चैन,भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ की जाएगी। उर्सके अवसर पर दरगाह को आकर्षक रूप से सजाया
गया है और रोशनी की विशेष व्यवस्था की गई है उर्स के.दौरान सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गयाहै।दरगाह परिसर और आसपास साफ-सफाई की व्यवस्थाकी गई है अकीदतमंदों की सुविधा के लिए स्वयंसेवक.लगातार तैनात हैं। कमेटी सदस्यों ने बताया कि किसीको परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक इंतजामकिए गए हैं इस अवसर पर मैनाठेर कोतवाली प्रभारीकिरन पाल सिंह, चौकी प्रभारी राजनाथ सिंह और.उनका स्टाफ मौजूद रहा।हाजी असलम, मोहम्मद उस्मान, अलाउद्दीन, मोहम्मद.नूरैन सहित कई गणमान्य लोग भी उपस्थित थे। सभीने दरगाह पर चादरपोशी कर मन्नतें मांगीं और समाज मेंभाईचारे व सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।स्थानीय लोगों का कहना है कि हबीबी दरगाह कासालाना उर्स क्षेत्र में आपसी मेल.जोल और सद्भाव काप्रतीक है। यह आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत.करता है। उर्स के कारण आसपास के इलाकों में भीचहल-पहल बनी हुई है।




