Thursday, February 5, 2026
10.1 C
Delhi
Thursday, February 5, 2026
spot_img
HomeBlogपुलिस मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी बदमाश घायल

पुलिस मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी बदमाश घायल

गढ़मुक्तेश्वर में पुलिस मुठभेड़ में 20 हजार का इनामी बदमाश गोली लगने से घायल

थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हो गई।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।

घायल बदमाश को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से अवैध असलहा, जिंदा व खोखा कारतूस तथा बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

फरार बदमाश की तलाश में क्षेत्र में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

प्रारंभिक पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम जैद पुत्र एजाज निवासी मोहल्ला इस्लामाबाद, थाना लिसाड़ी गेट, जनपद मेरठ बताया है।

आरोपी थाना गढ़मुक्तेश्वर से गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहा था, जिस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है।

इसके विरुद्ध जनपद हापुड़, मेरठ और बुलंदशहर में चोरी, गैंगस्टर एक्ट सहित करीब एक दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now