
राकेश टिकैत ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे किसान- प्रधान महासम्मेलन।

बिलारी में अखिल भारतीय प्रधान संगठन के तत्वावधानमें किसान-प्रधान एकता महासम्मेलन का आयोजनकिया गया। यह कार्यक्रम चौधरी चरण सिंह स्मारक,ढकिया नरू में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामप्रधानों और किसानों ने भाग लिया।भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैतइस महासम्मेलन के मुख्य अतिथि रहे। वह कार्यक्रमस्थल पर ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे, जो आकर्षण का केंद्ररहा।इस महासम्मेलन का आयोजन अखिल भारतीय प्रधान.संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी द्वारा किया गया।इसमें संगठन के विभिन्न जनपदों के जिलाध्यक्षों औरप्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्जकराई।

अमेठी से गौरव सिंह, अंबेडकर नगर से घनश्याम यादवऔर राजबहादुर सिंह, श्रावस्ती से मनीराम मौर्य, मऊ सेदेवेंद्र सिंह चौहान, मुरादाबाद से रणवीर यादव, सोनभद्रसे श्याम बिहारी यादव, बस्ती से नीरज सिंह, गोरखपुरसे शत्रुघ्न सिंह, बरेली से सुनील पांडेय और शाहजहांपुरसे विपिन मिश्रा सहित कई अन्य जनपदों के प्रधानकार्यक्रम में मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन सुनील लाठर और प्रोफेसर संगीतासिरोही ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान किसानयूनियन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे और किसानों सेजुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।






