मदरसा कदीरुल उल्लूम में वार्षिक उत्सव का प्रोग्राम बड़े धूमधाम के साथ मनाया
जनपद हापुड़ के ग्राम सेना में आज मदरसा कदीरुल उल्लूम में वार्षिक उत्सव का प्रोग्राम बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसमें छोटे बच्चों ने अपनी कलाकारी पेश करते हुए डांस के साथ उत्सव मनाया ये उत्सव लगभग 14वर्षों से मनाया जाता है। इस प्रोग्राम में सेना गांव के प्रधान पद के भावी उम्मीदवार रिफाकत चौधरी, मास्टर नदीम, डॉक्टर नासिर चौधरी, डॉक्टर माजिद, भूरे, व किसान यूनियन राकेश टिकैत के एक लववय सिंह सहारा प्रदेश उपाध्यक्ष व उनकी टीम भी इस कार्यक्रम में शोभा बढ़ाने के लिए आई वह सभी ग्रामवासी छोटे बड़े बुजुर्ग व बच्चे उपस्थित रहे।
ओर इस मौके पर प्रधान पद के भावी उम्मीदवार रिफाकत चौधरी को भी गांव की जनता का भरपूर आशीवार्द मिल रहा है। जिसमें गांव की जनता भी उन्हें प्रधान की रूप में देखना चाहती है। रिफाकत चौधरी ने कहा कि अगर में प्रधान बना तो गांव का विकास जरूर करूंगा और गांव में सभी तरह की सुविधाएं दूंगा ,गांव के सरकारी स्कूल को हाई स्कूल कराऊंगा, बिजली, सड़के, बुजुर्गों की पेंशन, शिक्षा,आदि जो भी सरकारी योजना होगी उनका गांव के लोगों को लाभ दिलाऊंगा।




