
मुरादाबाद के सुरजन नगर-जसपुर रोड पर हुए.हुमाजिया (फाइल फोटो )
सुरजन नगर-जसपुर रोड पर हुए एक सड़क हादसे में10 वर्षीय छात्रा हुमाजिया की जान चली गई। बाइक की.टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुई बालिका ने उपचार के.दौरान दम तोड़ दिया। मंगलवार शाम को गमगीन माहौलमें शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहुजुदीन की पुत्री.हुमाजिया सोमवार शाम करीब 6:00 बजे अपने घर केपास स्थित पेट्रोल पंप के सामने सड़क पार कर रही थी।इसी दौरान सामने से आ रहे एक नाबालिग बाइक सवारने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थीकि हुमाजिया और बाइक सवार दोनों सड़क पर जा गिरे।चीख-पुकार सुनकर परिजन और पड़ोसी तुरंत मौके.पर पहुंचे। बाइक सवार को मामूली चोटें आईं, लेकिन.हुमाजिया की हालत बेहद नाजुक थी। परिजनों ने उसेतत्काल स्थानीय डॉक्टर के पास पहुंचाया, जहां से.प्राथमिक उपचार के बाद उसे काशीपुर रेफर कर दियागया।
काशीपुर में भी हालत में सुधार न होने पर हुमाजिया.को मुरादाबाद ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतघोषित कर दिया। हुमाजिया एसबीडी इंटर कॉलेज कीछात्रा थी। उसकी मौत की खबर सुनते ही घर में शोकका माहौल छा गया।मंगलवार शाम को जब बालिका का शव गांव पहुंचा, तोहर आंख नम थी। मृतका की मां खुसनुदा का रो-रोकरबुरा हाल था। देर शाम गांव के कब्रिस्तान में उसे दफनकर दिया गया। इस घटना ने एक बार फिर नाबालिगोंद्वारा वाहन चलाने से जुड़े जोखिमों को उजागर किया है।




