युवक को गांव में घुमाने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गढ़मुक्तेश्वर। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव शाहपुर में एक युवक व उसकी मां को अपमानित कर गांव में घुमाने व मारपीट करने वाले चार नामजद आरोपियों को गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने गिरफ्तार किया है हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने वांछित 4 नामजद अभियुक्तों को ग्राम शाहपुर चौधरी से गिरफ्तार किया है गिरफ्तार आरोपी गांव शाहपुर के अनिल पुत्र बालेश्वर,अमित पुत्र नन्हू,सागर पुत्र ज्ञानचंद,विनीत पुत्र किशन पाल हैं पुलिस ने बाकी आरोपियों की तलाश शुरू कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।




