Wednesday, February 11, 2026
15.1 C
Delhi
Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeBlogमुरादाबाद जनपद के थाना भोजपुर भोजपुर.में लापता मजदूर का शव नहर मेंमिला:...

मुरादाबाद जनपद के थाना भोजपुर भोजपुर.में लापता मजदूर का शव नहर मेंमिला: परिजनों ने बुधवार को दर्ज कराई थी.गुमशुदगी की रिपोर्ट

मुरादाबाद जनपद के थाना भोजपुर मृतक की फाइल फोटो।

मुरादाबाद में भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गोधी निवासी45 वर्षीय अख्तर अली का शव शुक्रवार शाम सिरसवांगौड़ के पास एक नहर से बरामद हुआ। अख्तर अली.मंगलवार दोपहर से लापता थे, जिसके बाद परिजनों नेउनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

अख्तर अली मजदूरी का काम करते थे और एक.कैंटीन भी चलाते थे। मंगलवार दोपहर को वह कैंटीन.का सामान लेने के लिए रामपुर दोराहे गए थे, लेकिन.उसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाशआसपास के गांवों और रिश्तेदारों में की, लेकिन उनका.कोई सुराग नहीं मिला।शुक्रवार शाम को स्थानीय लोगों ने सिरसवां गौड़ के पास.नहर में एक शव देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचनामिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पुलिस.बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पानी से.बाहर निकाला और उसकी पहचान अख्तर अली के रूपमें की।मौके पर फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया, जिसने.घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव को सील कर.पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अख्तर अली की मौत की खबर सुनकर उनके परिजनोंमें शोक छा गया। उनकी पत्नी सबीना, पुत्री जेहरा औरपुत्र अयान, फैजान, सलमान, शिफान एवं फैज कारो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के भाई अफसर अली नेबुधवार को अख्तर अली की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज.कराई थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now