Tuesday, February 10, 2026
16.1 C
Delhi
Tuesday, February 10, 2026
spot_img
HomeBlogसड़क बनी तालाब किनारे से निकली शव यात्रा वीडियो वायरल

सड़क बनी तालाब किनारे से निकली शव यात्रा वीडियो वायरल

सड़क बनी तालाब किनारे से निकली शव यात्रा

बहादुरगढ़। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर की मढ़ेया में शनिवार को एक बुजुर्ग की मौत हो गई उस बुजुर्ग की अंतिम यात्रा को कीचड़ ओर गंदे पानी से भरी सड़क के कारण शव लेकर किनारे से निकलना पड़ा ग्रामीणों की मानें तो पानी की निकासी न होने के कारण पूरे साल इस रस्ते पर ऐसे ही पानी भरा रहता है जिससे आम जनता की काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है हालत ये थी कि इस दौरान कोई भी फिसलकर गिर सकता था इसे लेकर वहां के लोगों का कहना है कि इस मामले को लेकर कई बार शिकायत कर चुके हैं इसके बावजूद अभी तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है मानसून के दौरान सड़क पर चलना भी मुश्किल हो जाता है

लोग कीचड़ के बीचो-बीच चलने को मजबूर थे शव यात्रा के दौरान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि शव यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए हैं इसमें सबसे आगे लोग अर्थी लेकर चल रहे हैं कुछ लोग अर्थी के साथ चल रहे हैं तो कुछ लोग सड़क के साइड से कीचड़ से बचते हुए चलते दिखाई दे रहे हैं पीछे लाइन बनाकर चल रहे हैं लोग शव यात्रा आगे बढ़ती है तो सड़क पर पानी भरा हुआ है ऐसे में एक आदमी रास्ता दिखाते हुए सड़क के साइड में चलता है पीछे लोग अर्थी को टेढ़ा करके ले जा रहे हैं बाकी लोग पीछे-पीछे लाइन लगाकर चल रहे हैं जिसकी वजह से ग्रामीणों में काफी रोष देखने को मिला

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Call Now