
मुरादाबाद के मैनाठेर जलभराव के खिलाफ प्रदर्शन
मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर रोड पर जलभराव की.समस्या को लेकर रविवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन.किया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर लंबे समयसे पानी भरा होने के कारण आवागमन बाधित हो गयाहै। बच्चों का स्कूल जाना, बुजुर्गों का बाहर निकलनाऔर मरीजों को अस्पताल पहुंचाना भी मुश्किल होरहा है ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार संबंधितअधिकारियों और ग्राम पंचायत को इस समस्या सेअवगत कराया है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं.निकला।जलभराव के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। गंदे.पानी के जमाव से दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों काप्रकोप बढ़ गया है, जिससे बीमारियों का खतरा मंडरारहा है। इसके अलावा, वाहनों के फिसलने से लोगअक्सर चोटिल हो रहे हैं रविवार के प्रदर्शन में शमीम.सेट, शाजिद पाशा, फ़हीम सैफी, नाभिजान औरआसिफ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।प्रदर्शनकारियों ने तत्काल पानी की निकासी, सड़क और.नालियों की मरम्मत कर स्थायी समाधान की मांग की।ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्दकार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को.मजबर होंगे




