सोमवार को एसपी सिटी रणविजय सिंह ने शब-ए-बरात के मद्देनज़रगणमान्य लोगों और उलेमा के साथ बैठक की। पंडित नगला बाईपास परबंद रास्ते को खोलने की मांग उठाई गई। सुरक्षा को लेकर पुलिस ने पूरीतैयारी की है और प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहेगा।

शब-ए-बरात के मद्देनज़र सोमवार को एसपी सिटी रणविजय.सिंह ने शहर के गणमान्य लोगों और उलेमा के साथ शांतिसमिति की बैठक की। लोगों ने शब-ए-बरात के दिन पंडितन.गला बाईपास पर बंद रास्ते को खोले जाने की मांग उठाई।बताया कि शहर के कई इलाकों में जलसे आयोजित किएजाएंगे। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने कहा कि शब-ए-बरात.को लेकर पुलिस ने सुरक्षा का पूरा खाका तैयार कर लिया है।सभी प्रमुख चौराहों पर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने केलिए पुलिस बल तैनात रहेगा। सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशीलस्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि किसी भीप्रकार की अव्यवस्था न हो।

बैठक में नायब शहर इमाम मुफ्ती सैयद फहद अली, सीओसिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता, सीओ कोतवाली सुनीता दहिया,मुफ्ती दानिश कादरी, सैयद मोहम्मद हाशिम, मौलाना बाकरअली, मोहम्मद असद, सूफी वसीम कादरी, हाजी सलाउद्दीन.मंसूरी, अनवार मालिक, अबरार हुसैन वारसी, आजम अंसारी,रिजवान कामिल, इरफान कुरैशी व सलीम वारसी सहित अन्यलोग मौजूद रहे।




